Saturday, 21 January 2017

ऑस्ट्रेलियन ओपनः मरे व फेडरर प्रीक्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न, रायटर। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इनके अलावा जापान के केई निशिकोरी और स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका भी चौथे दौर में पहुंच गए।

ब्रिटेन के मरे ने तीसरे दौर में अमेरिका के सैम क्वेरी को 6-4, 6-2, 6-4 से मात देकर मेलबर्न में अपने पहले खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया। पांच बार फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूकने वाले मरे इस बार हार हाल में यह खिताब जीतना चाहेंगे। उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविक इस बार दूसरे दौर में ही बाहर हो गए हैं, ऐसे में उनका दावा मजबूत हो गया है। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मरे का सामना जर्मनी के मिस्चा जवीरीव से होगा। स्विस स्टार फेडरर ने चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच को 6-2, 6-4, 6-4 से पराजित किया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत निशिकोरी से होगी, जिन्होंने स्लोवाकिया के लुकास लोको को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। चौथी वरीय वावरिंका ने सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी को 3-6, 6-2,6-2, 7-6 से पराजित किया। अब 2014 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन की टक्कर इटली के आंद्रे सेप्पी से होगी, जिन्होंने बेल्जियम के स्टीव डार्सिस को 4-6,6-4,7-6, से हराया।

पुरुष वर्ग के अन्य परिणाम

जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) ने जैक सोक (अमेरिका) को 7-6, 7-5, 6-7, 6-3 से मात दी।

डेनियल इवांस (ब्रिटेन) ने बर्नाड टॉमिक (ऑस्ट्रेलिया) को 7-5, 7-6, 7-6 से हराया।

मिस्चा जवीरीव (जर्मनी) ने मालेक जझीरी (ट्यूनीशिया) को 6-1, 4-6, 6-3, 6-0 से हराया।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment