Tuesday, 17 January 2017

बांग्लादेश के नारायणगंज हत्याकांड में 26 को मृत्युदंड

ढाका, प्रेट्र। बांग्लादेश की अदालत ने 2014 के चर्चित नारायणगंज हत्याकांड में सोमवार को 26 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। मौत की सजा पाने वालों में नारायणगंज के पूर्व काउंसलर नूर हुसैन और पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल तारेक सईद भी हैं। सईद एक कैबिनेट मंत्री का दामाद है।

सजा पाने वाले तीन रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अधिकारियों में सईद सबसे वरिष्ठ है। ये अधिकारी हत्याकांड के समय नारायणगंज में तैनात थे। नूर हुसैन को भारत से प्रत्यर्पित कर लाया गया था। वह ट्रायल से बचने के लिए भाग गया था। वह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है।

वर्चस्व की लड़ाई में अपहरण करके सात लोगों को जहरीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया और इसके बाद उनका पेट फाड़कर उन्हें नदी फेंक दिया गया। नारायणगंज के जिला और सत्र जज सैयद इनायत हुसैन ने सजा का एलान किया।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment