नई दिल्ली: आरबीआई ने 1 फरवरी से एटीएम से नकद निकासी की सीमा हटा दी है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने व्यापारियों को राहत देते हुए चालू खाते, कैश क्रेडिट अकाउंट और ओवर ड्राफ्ट अकाउंट से निकासी की सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह बदलाव किए हैं।
सेविंग अकाउंट पर जारी रहेगी पाबंदी:
केंद्रीय बैंक ने एटीएम से निकासी की सीमा भले ही हटा दी हो लेकिन सेविंग बैंक अकाउंट से नकदी निकासी की सीमा पर पाबंदी जारी रखी है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अब एटीएम से एक बार में 24000 रुपए तक निकाल सकते हैं। ध्यान रहे यह 24000 रुपए की लिमिट वीकली है।
नकदी निकासी की सीमा हटाते हुए आरबीआई ने कहा कि सेविंग एकाउंट पर निकासी की सीमा फिलहाल जारी रहेगी। केंद्रीय बैंक इस सीमा को कब हटाया जाए इसपर विचार कर रहा है।
3 महीने में 3 बार बढ़ी एटीएम से नकदी निकासी की सीमा:
नोटबंदी के बाद आरबीआई एटीएम से नकदी निकासी की सीमा 3 बार बढ़ा चुका है। नोटबंदी के बाद यह सीमा पहले 2500 रुपए प्रति दिन थी, फिर इसे 4,500 किया गया और एक महीने बाद यह सीमा 10,000 रुपए प्रतिदिन कर दी गई थी।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment