Friday, 27 January 2017

जिन जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया आतंकियों को करारा जवाब, उन्हें सरकार ने शौर्य चक्र से नवाजा

सेना के एक सूत्र ने बताया कि हर प्रशस्ति पत्र में सारी जानकारी होती और इसके बाहर आने से अॉपरेशन और उसकी रणनीति की सारी जानकारी भी बाहर आ जाएगी।   

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पिछले सितंबर को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले दो विशेष बलों के 19 जवानों को बुधवार को शौर्य पदकों से नवाजा गया। इनमें उन्हें एक कीर्ति चक्र और 5 शौर्य चक्र शामिल हैं। अभ्यास से प्रस्थान के बाद आर्मी ने उन लोगों की सूची जारी नहीं की, जिन्हें यह सम्मान मिला है। सेना का यह अॉपरेशन अब तक गोपनीय है। 4 पैरा एसएफ के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र जबकि 9 पैरा एसएफ के कमांडिंग अॉफिसर कपिल यादव, 4 पैरा एसएफ के कमांडिंग अॉफिसर हरप्रीत संधु को अॉपरेशन के लिए युद्ध सेवा मेडल दिए गए। इन दो यूनिट्स को जो अवॉर्ड्स दिए गए उनमें अशोक चक्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा शांतिकाल वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र, 5 शौर्य चक्र और 13 सेना मेडल शामिल हैं।

Source:jansatta.com

No comments:

Post a Comment