Saturday, 21 January 2017

शपथ के बाद ट्रंप बोले- कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का सफाया करेंगे

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली और इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन दुनिया से ‘कट्टरपंथी इस्लामी आसतंकवाद’ का सफाया करेगा. उन्होंने अमेरिकियों की नौकरियां बहाल करने का भी वादा किया. ट्रंप ने कहा, ‘‘हम पुराने गठजोड़ों को नयी ताकत देंगे और एक नया स्वरूप देंगे और सभ्य दुनिया को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करेंगे. हम इस आतंकवाद का धरती से सफाया करेंगे.’’ लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘अमेरिका फस्ट’ (सबसे पहले अमेरिका) उनकी सरकार का मूलमंत्र होगा और सत्ता वॉशिंगटन से जनता को हस्तांतरित की जाएगी.

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment