Friday, 20 January 2017

फीफा की फाइनेंस कमिटी के सदस्य बनाए गए प्रफुल पटेल

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल को आज फीफा की अहम फाइनेंस कमिटी का सदस्य चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल चार सालों का होगा।

गौरतलब है कि प्रफुल पटेल को पिछले साल दिसंबर ही में एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में ही भारत ने 2017 के फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी हासिल की थी और पिछले साल सितंबर में भारत ने एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप की भी मेजबानी की। अब प्रफुल पटेल को फीफा की फाइनेंस कमिटी में का सदस्य बनाया गया है। ये कमिटी काफी अहमियत रखती है क्योंकि यही कमिटी फीफा के आर्थिक मामलों को देखती व संभालती है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment