Sunday, 1 January 2017

'वोट ना देने वालों का भी राष्ट्रपति हूं'

अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच ही गया. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट की हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है. हालांकि व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत थी.

अपनी जीत से इतिहास रचने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने नतीजे आने के बाद समर्थकों को संबोधित किया. न्यूयॉर्क में पार्टी मुख्यालय से उन्होंने जीत के बाद कहा कि 'मेरी जीत उनकी जीत है जो अमेरिका से प्यार करते हैं. मैं अमेरिका से बहुत प्यार करता हूं.' उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति हूं. मेरा आपसे वादा है हम अच्छा काम करेंगे. हम बेहतर और शानदार अमेरिका बनाएंगे.'

एक तरफ जहां नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित ना करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने समर्थकों से जाने को भी कह दिया है. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने हैं. ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह न्यूयॉर्क में पार्टी मुख्यालय से अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे. दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव में हार स्वीकार करने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को कॉल किया.

Source:aajtak.in

No comments:

Post a Comment