Thursday, 22 December 2016

लगातार तीसरी बार एआइएफएफ के अध्यक्ष चुने गए प्रफुल पटेल

नई दिल्ली। प्रफुल पटेल को लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनको निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद प्रफुल पटेल ने एआइएफएफ को पारदर्शी रखते हुए इसका संचालन करने का वादा किया।

दिल्ली हाइकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को उसके हटाए जाने के बाद आज एआइएफएफ ने अपनी वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। यहीं पर रिटायर्ड जस्टिस बिपिन चंद्र कांडपाल की मौजूदगी में चुनावी प्रकिया पूरी कराई गई और प्रफुल पटेल के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ 2017-2020 के लिए एक्जिक्यूटिव कमिटी का भी ऐलान किया गया। 2008 में प्रियरंजन दासमुंशी की सेहत बिगड़ने के बाद प्रफुल पटेल को अक्टूबर 2009 में पहली बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। उसके बाद वो दिसंबर 2012 में फिर से एआइएफएफ के अध्यक्ष चुने गए और अब तीसरी बार उन्हें फिर से इसका अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment