मंगलवार को ITF ने एंडी मरे और एंजेलिक केर्बर का नाम, साल की समाप्ति पर, क्रमशः, पुरुष और महिला एकल में ATP न.1 के स्थान रहने के कारण, 2016 के विश्व विजेता के तौर पर घोषित किया। वहीं, एंडी मरे के भाई, जेमी मरे को उनके साथी, ब्राज़ील के ब्रूनो सोरेस के साथ, युगल विश्व विजेता घोषित किया गया।
अपने शानदार प्रदर्शन के साथ मरे नोवाक जोकोविच को न. 1 के स्थान से हटाकर, पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने जिन्होंने ATP रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
"ITF विश्व विजेता बनना गर्व की बात है। यह साल मेरे लिए यादगार रहा है, एक बार फिर विंबलडन में जीत हासिल करना, ओलिंपिक में अपनी जीत को दोहराना और साल के अंत में सीजन के आखिरी मुकाबले में कामयाबी के साथ न.1 स्थान को हासिल करना," मरे ने न्यूज़टॉक से कहा।
"मेरा भाई जेमी भी विश्व विजेता बन चुका है, इसीलिए यह और भी ख़ास है," उन्होंने कहा।
केर्बर ने ऑस्ट्रलियन और US ओपन में जीत हासिल की थी, रियो ओलंपिक्स में रजत पदक जीता था और जर्मनी की ऐसी दूसरी महिला बनी जिन्होंने ITF विश्व विजेता का खिताब जीता। पहला नाम दिग्गज महिला खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का है जिन्होंने सात बार यह ख़िताब जीता था।
"ITF विश्व विजेता बनकर और विजेताओं की कतार में खड़ी होकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूँ। यह साल मेरे अब तक के कार्यकाल का सबसे अच्छा साल रहा था, जिसमें कई सारे यादगार पल बिताये हैं। मैं इस सम्मान को पाकर बेहद आभारी हूँ और मैं आने वाले चुनौतियों का पूरे जोश के साथ सामना करने के लिए तैयार हूँ," उन्होंने कहा।
Source:sportscafe.in
No comments:
Post a Comment