भारत ने जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का ख़िताब जीत लिया है.
फ़ाइनल में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हरा दिया है.
भारत ने दोनों गोल पहले हाफ़ में किए और आख़िरी समय तक भारत 2-0 से आगे था.
लेकिन बेल्जियम ने बिलकुल आख़िरी सेकंड में गोल दागकर जीत का अंतर 2-1 कर दिया.
भारत की ओर से पहला गोल आठवें मिनट में गुरजंत सिंह ने किया.
दूसरा गोल 22वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने किया.
भारत ने 15 साल बाद ये ख़िताब जीता.
लखनऊ के मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ़ स्टेडियम में ये मैच खेला गया.
भारत के कप्तान हरजीत सिंह हैं.
Source:aajtak.in
No comments:
Post a Comment