Wednesday, 28 December 2016

कॉमनवल्थ घोटाले के आरोपी कलमाडी और चौटाला बने IOA के आजीवन अध्यक्ष

नई दिल्ली[अभिषेक त्रिपाठी]। 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी को भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) का मानद आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ इनेलो नेता और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय चौटाला को भी आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है। आइओए की मंगलवार को चेन्नई में हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में यह फैसला लिया गया।

कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले में जेल भेजे गए कलमाड़ी की इस पद पर नियुक्ति नए विवाद को जन्म दे सकती है। कलमाड़ी और अभय दोनों ही आइओए के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभय के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने आइओए की मान्यता रद कर दी थी। एक राष्ट्रीय खेल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कई बार हम पूर्व अध्यक्ष को आजीवन अध्यक्ष का पद देते हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment