Wednesday, 21 December 2016

गुलाम कश्मीर के विस्थापितों के लिए 2,000 करोड़ मंजूर

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार ने हाल ही में विकास कार्यो के लिए 2,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि का इस्तेमाल गुलाम कश्मीर के विस्थापित लोगों पर किया जाएगा। लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोगों पर इसे खर्च नहीं किया जाएगा।

गत 30 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार, नवंबर, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को डेवलपमेंट पैकेज देने की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने गुलाम कश्मीर और छंब के विस्थापित 36,384 परिवारों को 2,000 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है।

वर्ष 1965 और 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान गुलाम कश्मीर से हजारों परिवार जम्मू-कश्मीर चले आए थे। जम्मू-कश्मीर के छंब निआबत इलाके से भी काफी संख्या में परिवार विस्थापित हुए थे। एक अधिकारी ने बताया, 'गुलाम कश्मीर और छंब से विस्थापित लोगों की कठिनाइयों को कम करने और उनके पुनर्वास के लिए भारत और जम्मू-कश्मीर सरकार समय-समय पर राहत और पुनर्वास पैकेज देती रही है।'

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment