क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हरा दिया।
लखनऊ। पहला विश्वकप खिताब जीतने का नीदरलैंड्स का सपना फिर टूट गया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हरा दिया। अब आस्ट्रेलिया की टक्कर सेमीफाइनल में भारत से होगी। आस्ट्रेलिया ने 1997 में विश्वकप जीता था। इसके बाद वह तीन बार फाइनल में पहुंचा, लेकिन खिताब से दूर रहा।
ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए मैच के 18वें मिनट में ही आस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के खिलाड़ी अरुणासेलम के शानदार मैदानी गोल से बढ़त बना ली। लेफ्ट फ्लैंक से आस्ट्रेलिया ने हमला बोला और डी में मिली गेंद को अरुणासेलम ने खूबसूरती के साथ गोलकीपर को चकमा दे दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। हाफ के बाद 47वें मिनट में नीदरलैंड्स ने पेनाल्टी कार्नर हासिल किया और जिप जैनसेन ने गेंद गोल पोस्ट के अंदर कर दिया। बराबरी के बाद दोनों टीमों ने टॉप गियर लगाया और एक दूसरे पर हमले बोले। 58वें मिनट में नीदरलैंड्स की डिफेंस से चूक हुई और मौके की तलाश में खड़े जैक वेल्श ने गोल कर दिया। आखिर के कुछ मिनटों में नीदरलैंड्स ने तमाम प्रयास किए, लेकिन आस्ट्रेलियाईखिलाडिय़ों ने सफल नहीं होने दिया।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment