Saturday, 24 December 2016

बॉक्स ऑफ़िस पर दंगल का मंगल ही मंगल, शानदार ओपनिंग

मुंबई। साल 2016 की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में शामिल आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' शुक्रवार को रिलीज़ हुई। पहले दिन ही फ़िल्म ने अच्छी शुरुआत ली है, वहीं ओवरसीज़ मार्केट में भी इसका अच्छा असर रहा है।

आमिर ख़ान स्टारर फ़िल्म 'दंगल' को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ़िल्म के मॉर्निंग शोज़ पैक थे। ट्रेड सोर्सेज के मुताबिक सुबह 75 फीसदी सीटें फुल थीं। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यूएई में अभी तक फ़िल्म 4.62 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यूके में फ़िल्म का कलेक्शन 98.67 लाख रहा है। इंडिया में फ़िल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही है। इस बिगिनिंग को शानदार माना जा रहा है। आपको बता दें कि, 'दंगल' रेस्लर और कोच महावीर सिंह फोगट की बायोपकि फ़िल्म है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment