Wednesday, 21 December 2016

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए आरएस सूरी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस सूरी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष चुने गये हैं जबकि गौरव भाटिया एक बार फिर सचिव निर्वाचित हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के 2016-2017 के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। इन चुनावों मे वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस सूरी ने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को 19 मतों से हरा दिया है। सूरी अध्यक्ष चुन लिए गये हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने गये हैं। उन्होंने वरिष्ठ वकील रंजीत थामस को 111 मतों से हराया है। गौरव भाटिया भी दूसरी बार सचिव चुने गये हैं। भाटिया ने वकील रचना श्रीवास्तव को 135 मतों से हरा कर अपना पद बरकरार रखा है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment