Tuesday, 20 December 2016

अब 50 के नए नोट जारी करेगा RBI, पुराने भी चलते रहेंगे

नई दिल्ली: नोटबंदी के बीच आरबीआई ने पचास रुपये के नोट को लेकर एक नया ऐलान किया है. रिजर्ब बैंक के नए ऐलान के मुताबिक 500 और 2000 के बाद अब पचास रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे.

हालांकि रिजर्व बैंक ने यह भी साफ किया कि पुराने नोट भी चलते रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक पचास रुपये का नया नोट नई डिजायन और नई सीरीज़ का होगा. इस पर नंबर भी नए तरीके से छापे जाएंगे.

कैसा होगा पचास का नया नोट
50 रुपये के नए नोट पर हर नंबर पैनल पर L लेटर होगा. पचास के नए नोट में पहला अक्षर सबसे छोटा और उसके बाद के अक्षर उससे बड़े होते जाएंगे.

इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. नए नोटों पर प्रिंटिंग ईयर 2016 छपा होगा. आपको एक बार फिर बता दें कि पचास का पुराना नोट भी चलता रहेगा.

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment