Tuesday, 27 December 2016

चीन ने किया पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफसी-31 का परीक्षण

बीजिंग, एएफपी। चीन ने पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का परीक्षण किया है। स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम के एकाधिकार को तोड़ने के मकसद से चीन ने दुनिया के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का इजाद किया है।

इस लड़ाकू विमान का परीक्षण ऐसे वक्त पर किया गया है जब साउथ चाइन सी पर तनातनी के बाद बदले माहौल में चीन लगातार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है और हाल के दिनों में पहली बार वह पश्चिमी प्रशांत में सैन्य अभ्यास का नेतृत्व कर रहा है।

चाइना डेली की ख़बर के मुताबिक, पहली बार आसमान में उड़ान भरनेवाले FC-31 Gyrfalcon जेट पहले से मौजूद जे-31 का ही अत्याधुनिक रूप है। ऐसा कहा जा रहा है कि दो इंजन से लैस चीन का यह अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर जेट माने जानेवाले एफ-35 का जवाब है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment