न्यूयॉर्क.न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट(NYPD)ने अपने सिख अफसरों को पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने की मंजूरी दे दी है। बुधवार को NYPD की एनुअल ग्रैजुएशन सेरेमनी के दौरान पुलिस कमिश्नर जेम्स ओ'नील ने खुद ये घोषणा की। बता दें कि न्यूयॉर्क पुलिस में फिलहाल 160 सिख अफसर हैं। सिख संगठनों ने कमिश्नर के इस फैसले पर खुशी जताई है।क्या कहा नील ने...
-ग्रैजुएशन सेरेमनी के बाद मीडिया से बातचीत में ओ नील ने कहा-"हमारी फोर्स को देश में सबसे बेहतरीन और काबिल माना जाता है। हम चाहते हैं कि फोर्स में सभी के लिए गुडविल नजर आए। खासतौर पर माइनॉरिटी कम्युनिटीज के लिए।"
-ओ'नील के मुताबिक,"हम चाहते हैं कि माइनॉरिटी कम्युनिटीज के ज्यादा लोग फोर्स ज्वाइन करें। इसके लिए कोशिशें भी जारी हैं।"
-पुलिस कमिश्नर ने कहा,"हमने सिखों के पुलिस में रिक्रूटमेंट की पॉलिसी रिवाइज की है। अब उन्हें डेढ़ इंच दाढ़ी रखने के साथ ही पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई है। ये पगड़ी नीले रंग की होगी और इसके ऊपर स्पेशल हैट होगा। उन्हें ट्रेडिशनल हैट पहनना जरूरी नहीं होगा।"
-ओ'नील ने जब ये एलान किया तो उनके साथ सिख पुलिस अफसर भी मौजूद थे। कमिश्नर ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस अलग नजर आनी चाहिए।
दो नए सिख अफसर
-न्यूयॉर्क पुलिस में पहले से ही 160 सिख पुलिस अफसर हैं। बुधवार को 557 नए रिक्रूटमेंट्स हुए। इनमें से दो सिख हैं।
-सिख एडवोकेसी ग्रुप‘सिख कोलिएशन ग्रुप’ने न्यूयॉर्क पुलिस के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा-"इससे सिख कम्युनिटी को न सिर्फ सम्मान मिला है,बल्कि उनका हौसला भी बढ़ा है।"
-ग्रुप ने कहा-"इससे ये मैसेज साफ तौर पर जाएगा कि सिख कम्युनिटी अमेरिका में अहम है और उसके साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। इस कम्युनटी ने अमेरिका और न्यूयॉर्क सिटी के लिए अहम योगदान दिया है।"
Source:bhaskar.com
No comments:
Post a Comment