Tuesday, 20 December 2016

बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था UNICEF ने पूरे किए 70 साल

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था 'यूनिसेफ' ने अपने 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर इसके भारत प्रतिनिधि लूई जॉर्ज आर्सेनाल्ट ने कहा है कि देश में सभी बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह अपने काम को और तेजी करेगी। भारत में यह संस्था टीकाकरण से ले कर स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी अहम सहयोग कर रही है।

दूसरे विश्व युद्ध के तुरंत बाद वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र आम सभा की सहमति से शुरू की गई इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के कार्यकारी निदेशक एंथनी लेक ने इस मौके पर कहा, 'इसकी शुरुआत इस लक्ष्य से की गई थी कि खतरनाक माहौल में जी रहे बच्चों को डर से मुक्ति मिले और उनके जीवन में उम्मीद लौटाई जा सके। इसने तब भी यह नहीं देखा कि बच्चे किस देश में रहते हैं और उस देश की युद्ध में क्या भूमिका है और यह मिशन आज भी उतना ही अहम है।' बच्चों के लिए काम करने वाली दुनिया की इस सबसे बड़ी संस्था ने भारत में 1949 से काम करना शुरू कर दिया था।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment