Saturday, 24 December 2016

काले धन के कुबेरों की खुल रही है पोल, PMO में आए 600 से ज्यादा कॉल

छापेमारी के बाद जब्त कालाधन

नोटबंदी के बाद देश में इनकम टैक्स छापों की संख्या में अचानक तेज बढ़ोतरी देखी गई. अब पता चला है इस छापेमारी के पीछे पीएमओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. करीब 70 फीसदी छापे पीएमओ को हासिल जानकारी के आधार पर डाले गए हैं. नोटबंदी के बाद पीएमओ कोलेधन और नोटों की जमाखोरी के बारे में जानकारी देने वाले करीब 600 फोन कॉल आए हैं.

सूत्रों के अनुसार 8 नवंबर के बाद पीएमओ को हर दिन 15 से 20 कॉल मिल रहे हैं. इस तरह से फोन कर पीएमओ को लोग कालेधन या उसकी एक जगह से दूसरी जगह आवाजाही के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते रहते हैं. इस तरह के कॉल से हासिल जानकारियों का मिलान किया जाता है और इसे जरूरत के मुताबिक संबंधित आयकर विभाग या ईडी और पुलिस को दे दिया जाता है. पीएमओ सूत्रों के अनुसार ऐसे कालेधन की जानकारी देने वाले ऐसे 100 फीसदी कॉल सही पाए गए हैं. गौरतलब है कि सरकार ने कालेधन की जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन भी घोषित कर रखी है, लेकिन लोग सीधे पीएमओ से संपर्क बनाने में हिचक नहीं रहे हैं.

Source:aajtak.com

No comments:

Post a Comment