Thursday, 22 December 2016

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेमा नियमों के उल्‍लंघन के चलते पांच विदेशी बैंकों पर जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक का फाइल फोटो...

खास बातें

ड्यूश बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक सहित 5 विदेशी बैंकों पर लगा जुर्माना.केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.ड्यूश बैंक पर 20,000 तो बाकी बैंकों पर 10000 रुपये का जुर्माना लगा.

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने ड्यूश बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी) सहित पांच विदेशी बैंकों पर बुधवार को जुर्माना लगाया.

इन बैंकों पर यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी उसके नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया.

जिन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ तोक्यो मित्सुबिशी व द रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड शामिल है.

आरबीआई का कहना है कि जर्मनी के ड्यूश बैंक पर 20,000 रुपये, जबकि बाकी बैंकों पर 10000 रुपये (प्रत्येक) का जुर्माना लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Source:ndtv.com

No comments:

Post a Comment