दर्शक दीर्घा में चारों तरफ से वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगे लहराते दिख रहे थे।

मैच के 55वें मिनट तक एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने बेहतरीन वापसी का जबर्दस्त नजारा पेश करते हुए गुरुवार (15 दिसंबर) को यहां स्पेन को 2-1 से हराकर जूनियर हाकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां शुक्रवार (16 दिसंबर) को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। खचाखच भरे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में गजब का आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने 11 साल पहले राटरडम में जूनियर हॉकी विश्व कप के कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन से मिली हार का बदला चुकता कर दिया ।
Source:jansatta.com
No comments:
Post a Comment