Saturday, 3 December 2016

US: ट्रंप की जीत के विरोध में कॉलेज ने हटाया था झंडा, अब फिर फहराया

बॉस्टन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद मैसाचुसेट्स के जिस कॉलेज ने अपने यहां लगे अमेरिकी झंडे को हटा दिया था, उसने शुक्रवार को एक बार फिर झंडा लगा दिया है। झंडा हटाने के कारण इस कॉलेज को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

9 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे की घोषणा के बाद हैम्पशर कॉलेज के छात्रों ने मुख्य परिसर में लगे अमेरिकी झंडे को झुका दिया था। इसके अगले दिन ट्रंप की जीत से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में ही झंडे को जला दिया। इसके बाद कई दिनों तक शोक के रूप में झंडा आधा झुका रहा। फिर 18 नवंबर को कॉलेज ने झंडा पूरी तरह ही हटा दिया। कॉलेज के इस फैसले को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद कॉलेज के अध्यक्ष जोनाथन लैश ने कहा कि झंडे को दोबारा मैसाचुसेट्स स्थित कॉलेज परिसर में फहराया जाएगा। 

Courtesy:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment