Saturday, 3 December 2016

पाक के नए आर्मी चीफ बाजवा ने सैनिकों से कहा- भारत के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दो

जनरल बाजवा ने कहा कि भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही उकसावे वाली कार्रवाई कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और शोषण से पूरी दुनिया की नजरें हटाने के लिए हो रही हैं।

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी आज कश्मीर का राग अलापा और अपने सैनिकों को सीमा पार से होने वाले हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। सेनाध्यक्ष बनने के बाद बाजवा ने आज पहली बार सेना को संबोधित किया। इस दौरान बाजवा ने कहा कि भारत की तरफ से किसी भी तरह के हमले को हमारे सैनिक पूरी क्षमता से मुंहतोड़ जवाब देंगे। बाजवा ने कहा, “किसी भी तरह के हमले का पूरी क्षमता के साथ और सार्थक तरीके से माकूल जवाब दिया जाना चाहिए।”

Courtesy:jansatta.com

No comments:

Post a Comment