Tuesday, 13 December 2016

देश के लिए जीतना चाहती हूं और मेडल: मैरी कॉम

नई दिल्ली
पांच बार विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण, चार बार एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण, एक बार एशियाई खेलों का स्वर्ण और एक बार ओलिंपिक कांस्य जीतने के बाद भी दिग्गज महिला मुक्केबाज मांगते चुंगेईजाम (एमसी) मैरी कॉम के अंदर देश के लिए पदक जीतने की चाह बाकी है। पद्मभूषण और संसद सदस्य (राज्य सभा) मैरी कॉम ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान अपने विचार साझा किए।

मैरी कॉम ने साफ शब्दों में कहा कि रियो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाने का दर्द उन्हें अभी भी सालता है, लेकिन वह उसे भुलाकर देश के लिए एक बार फिर से पदक जीतने के लिए रिंग में कूद पड़ी हैं। इस बारे में पूछे जाने पर लंदन ओलिंपिक में कांस्य जीतने वाली मैरी ने कहा, ‘हां, मेरे अंदर अभी भी देश के लिए पदक जीतने की चाह बाकी है। टोक्यो ओलिंपिक में यदि 48 किलोग्राम वर्ग शामिल रहा तो मैं इसमें जाऊंगी। अगर 51 रहा तो उसमें जाऊंगी। मेरे पास दोनों वर्गों को अनुभव है। मैं देखना चाहती हूं कि कौन सी कैटिगरी का चयन होता है। 48 किलोग्राम वैसे यह मेरा स्ट्रांग प्वाइंट है।’

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment