जागरण संवाददाता, कोलकाता : पूर्व रेलवे के मुख्यालय में पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी भरा पत्र पहुंचने से हडक़ंप मच गया। जीएम से 50 करोड़ की मांग पूरी नहीं करने पर हावड़ा समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों को उड़ा देने की चेतावनी दी गई। रेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हावड़ा, सियालदह समेत अन्य स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। उधर, कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने पत्र की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को फेयरलीप्लेस स्थित पूर्व रेलवे के मुख्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से जीएम को संबोधित एक पत्र पहुंचा था। पत्र में सुभाष चंद्र दास ने खुद को पाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य एवं दूरदर्शन का पूर्व कर्मचारी बताते हुए 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। साथ ही रुपये को उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित सिन्हा है। उधर, डीआरएम हावड़ा डा. आर बद्रीनारायण ने यात्रियों को आतंकित नहीं होने की अपील की है।
आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को इस मामले को देखने को कहा गया है। जैश के नाम का पत्र असली है या फर्जी इसकी जांच की जा रही है। मामले में कोताही नहीं बरतते हुए स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एंड कंपनी को भेजने को कहा था। मांग पूरी नहीं होने पर हावड़ा, सियालदह समेत अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों में विस्फोट करने की धमकी दी थी। पत्र में सुभाष चंद्र दास नामक व्यक्ति का नाम व उसका पता भी दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेल प्रशासन ने हेयर स्ट्रीट थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आइपीसी की धारा 505, 506, 507 व 385 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भी पत्र की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में पत्र पर दिया गया पता फर्जी निकला। फिलहाल एसटीएफ के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ भी अपने स्तर से पत्र की सच्चाई जानने को जुट गई है।
उधर सीपीआरओ, पूर्व रेलवे ने कहा कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन ने हावड़ा, सियालदह समेत बांग्लादेश की सीमा से लगे सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।
डीआइजी, आरपीएफ ने जानकारी दी कि हावड़ा व सियालदह समेत अन्य महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन परिसर में हर आने-जाने वाले लोगों के साथ ही लंबी दूरी व लोकल ट्रेनों की चेकिंग करने को कहा गया है। स्टेशनों के मुख्य द्वार पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment