नई दिल्ली: कैशलेस इकॉनमी की तरफ बढ़ने की दिशा में सरकार अब एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस नए कदम के तहत अब जल्द ही 12 नंबर वाले आधार कार्ड के जरिए हर तरह के पेमेंट को मुमकिन बनाना आसान होगा। सरकार अगर अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाती है तो आधार कार्ड फिलहाल के सभी तरह के कार्ड ट्रान्जैैक्शन को चलन से बाहर कर सकता है।
UIDAI के डायरेक्टर ने क्या कहा:
यूनिक आइडेन्टिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के डायरेक्टर जनरल अजय पांडे ने बताया, 'आधार से जुड़े ट्रान्जैक्शन कार्ड-रहित और पिन-रहित होंगे। इसकी मदद से एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए डिजिटल ट्रान्जैक्शन कर सकेंगे।'
पांडे का मानना है कि इस बड़े कदम के लिए सरकार को हर मोर्चे पर रणनीति बनानी होगी जिनमें मोबाइल बनाने वाली कंपनियां, मर्चेंट्स और बैंक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया है।
क्या कहना है नीति आयोग का:
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बताया, 'हम मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से कह रहे हैं कि देश में जो भी मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं, उनमें इरिस या अंगूठे के जरिए पहचान वाला सिस्टम जुड़ा हो ताकि आधार कार्ड के जरिए ट्रान्जैक्शन को कामयाब बनाया जा सके।'
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment