अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ख़ुद को अपने बिज़नेस से पूरी तरह अलग कर लेंगे.
डोनल्ड ट्रंप ने कई ट्वीट्स में कहा, "हालांकि मैं इस तरह का फ़ैसला लेने पर क़ानूनी तौर पर बाध्य नहीं हूँ, लेकिन ऐसा करना सही है ताकि बिज़नेस और राष्ट्रपति की ज़िम्मेदारियों के बीच हितों का टकराव न हो."
ट्रंप ने ट्वीट किया कि इस बारे में दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे हैं और वो अगले महीने इसके बारे में और सूचना देंगे.
उन्होंने पहले अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस संबंध में उठाए गए सवालों को ख़ारिज कर दिया था.
ताज़ा ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि वो अपने व्यापारिक हितों को छोड़ रहे हैं ताकि वो अमरीका को दोबारा महान बनाने के काम पर पूरी तवज्जो दे सकें.
उन्होंने कहा, "इस मामले में काग़ज़ात तैयार हो रहे हैं. राष्ट्रपति की ज़िम्मेदारी ठीक तरह से निभाना अधिक अहम काम है."
Courtesy:hike.in
No comments:
Post a Comment