Thursday, 1 December 2016

जनवरी में एक साथ 83 सेटेलाइट लांच करेगा इसरो

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल जनवरी में एक साथ 83 सेटेलाइट लांच करेगा। इनमें से 80 सेटेलाइट अन्य देशों के होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि 80 विदेशी सेटेलाइट इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के होंगे। इनका कुल वजन 500 किलोग्राम होगा। इन अंतरराष्ट्रीय सेटेलाइट को एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और उन देशों के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत लांच किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एंट्रिक्स इसरो की वाणिज्यिक शाखा है। इसरो के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला अभियान है। अभियान के तहत 730 किलोग्राम का भारतीय सेटेलाइट कार्टोसेट-2 मुख्य पेलोड होगा। इसके अलावा आइएनएस-आइए और आइएनएस-1बी को भी लांच किया जाएगा। इन दोनों का कुल वजन 30 किलोग्राम है।

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment