Thursday, 1 December 2016

नया आव्रजन नियम एच1बी वीजा धारकों के लिए बेहतर

शिकागो, आइएएनएस। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में एच1बी वीजा के भविष्य को लेकर उपजी अनिश्चितता के बीच आव्रजन नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसे एच1बी वीजा धारकों के लिहाज से बेहतर बताया गया है।

अमेरिका की नागरिकता और आव्रजन सेवाओं (यूएससीआइएस) ने हाल में नियमों में कुछ बदलाव कर उन्हें वीजा धारकों के अनुकूल बनाया है। नए नियम के तहत अब एच1बी वीजा समाप्त होने के बावजूद धारकों को 60 दिनों की मोहलत दी जाएगी। इस दौरान वे देश छोड़कर चले जाएं या नई नौकरी के लिए कागजी कार्रवाई का निपटारा करें।

हालांकि मौजूदा नियमों में एच1बी वीजा समाप्त होने के बाद धारकों के तुरंत देश छोड़कर जाने को लेकर स्पष्टता नहीं है। सिलिकॉन वैली में आव्रजन मसलों के विशेषज्ञ नीरज भाटिया ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अमानवीय प्रावधान नहीं है। नया नियम अगले साल 17 जनवरी से प्रभावी होगा।

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment