कोलकाता, (राज्य ब्यूरो)। नोटबंदी के बीच 500 व 1000 के पुराने नोटों की हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश तेज हो गई है।
बुधवार को कोलकाता में छह स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की जहां पुराने नोटों से नए नोटों को बदलने का अवैध धंधा चल रहा था। यह छापेमारी कोलकाता समेत देशभर के विभिन्न शहरों के 40 स्थानों पर की गई। इसमें ईडी के अलावे 100 से अधिक पुलिस वालों को भी शामिल किया गया। कोलकाता में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपये के नए नोट मिले हैं। वहीं उसी इलाके से चार लाख की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment