Wednesday, 14 December 2016

जूनियर हॉकी विश्वकप : शानदार जीत से इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। जूनियर विश्व कप हॉकी का आधा सफर पूरा हो गया। दो अंतिम लीग मुकाबलों के खत्म होने के साथ ही नाक आउट दौर का बिगुल बज गया है। मंगलवार को दो मैच खेले गए जिनमें पूल डी में इंग्लैंड ने कनाडा को 6-0 से और पूल ए में आस्टे्रलिया ने कोरिया को 5-0 से धो दिया।

स्पोट्र्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में इंग्लैंड नाक आउट दौर से पहले कोई मौका नहीं गंवाना चाहता था। यही वजह थी कि इंग्लैंड ने पहले मिनट से ही शानदार खेल दिखाया और कनाडा को मैच में कहीं पर टिकने नहीं दिया। दरअसल, क्वार्टर फाइनल में भारत के ग्रुप टॉप करने से अब इंग्लैंड को जर्मनी से खेलना है लिहाजा वह मैदान पर पूरी तरह मुस्तैद दिखना चाहते थे। मैच के स्टार एडवर्ड रहे और उन्होंने तीन गोल दागे। एडवर्ड टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक छह गोल दाग चुके हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment