Saturday, 3 December 2016

नोटबंदी के बाद लेनदेन में गड़बड़ी करने पर सरकारी बैंकों के 27 सीनियर ऑफिसर सस्पेंड

नयी दिल्ली: नोटबंदी के बाद लेनदेन में कथित गड़बड़ी में शामिल बैंक कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 27 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित तथा छह अन्य को स्थानांतरित कर दिया गया है। 

आयकर अधिकारियों द्वारा बेंगलुरू और कुछ अन्य जगहों पर तलाशी एवं भारी मात्रा में नई मुद्रा की जब्ती की रिपोर्ट के बीच बैंक अधिकारियों को निलंबित किया गया है। बेंगलुरू में तलाशी अभियान के दौरान दो व्यापारियों से नई मुद्रा में 5.7 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुछ अधिकारियों के रिजर्व बैंक के निर्देशों का उल्लंघन कर अनियमित तरीके से लेन-देन करने में शामिल होने की बात सामने आयी है।

इसमें कहा गया है, ‘ऐसे कुछ मामलों में कुछ कार्रवाई की गयी है और सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 27 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही छह अधिकारियों का गैर-संवेदनशील पदों पर भेज दिया ग

Courtesy:zeenewsindia.com

No comments:

Post a Comment