नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने मुरादाबाद में परिवर्तन रैलीको संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में भ्रष्टाचार ने गरीबों का हक छीना है, हमारी सभी मुसीबतों की जड़ में भ्रष्टाचार है इसलिए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने कदम उठाया है पिछली सरकार में नोटों के बंडल छपते थे और ये नोटों के बंडल गरीबों के यहां नहीं जाते थे ये बंडल कहां जाते थे ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं हम तो फकीर आदमी हैं झोला लेकर निकल पड़ेंगे, बैंको का राष्ट्रीयकरण होने के बाद भी गरीबों को बैंक में नहीं जाने को मिलता था और ना ही उनके अकाउंट थे लेकिन हमने ये स्थितियां बदली हैं।
उन्होंने कहा कि विकास के जरिए लोगों को बिजली, पानी और घर मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुरादाबाद के कई गांवों में बिजली नहीं थी उसे पूरा करने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजली मिलने से चक्की चलेगी, लोगों को अब टीवी देखने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारें योजनायें बनाकर उन्हें लागू करने के लिए होती हैं हमारी सरकार यही काम कर रही है।
Courtesy:zeenews.com
No comments:
Post a Comment