Wednesday, 14 December 2016

आरबीआई अधिकारी बदल रहा था पुराने नोट, पकड़ी गई 'चालाकी' फिर हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली/बेंगलूरू : सीबीआई ने यहां भारतीय रिजर्व बैंक के एक अधिकारी को अवैध तरीके से नोट बदलने के जुर्म में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के पुराने नोट बदले हैं. सीबीआई के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘सीबीआई ने प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहे आरबीआई के एक अधिकारी को बेंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया.’ अधिकारी ने बताया, ‘दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.’

प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहा था आरबीआई अधिकारी

एक विशेष अदालत ने अधिकारी को पूछताछ के लिए छह दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है.  अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के नोट जारी करने वाले विभाग के वरिष्ठ विशेष सहायक के. माइकल को गिरफ्तार किया गया है.’ अधिकारी ने कहा कि कोल्लेगल शाखा एसबीएम की करेंसी चेस्ट है. इसमें छोटे नोटों के साथ बड़ी मात्रा में 2000 और 500 रुपये के नोट बैंक की दूसरी शाखाओं और जिले के कोषागारों में भेजने के लिए रखे हुए थे.

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment