Friday, 2 February 2018

चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का रोस्टर किया पब्लिक

चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का रोस्टर किया पब्लिक 


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए जजों का रोस्टर सार्वजनिक कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि ये पूरी लिस्ट सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद होगी जिसमें किसी जज को किसी केस की सुनवाई क्यों दी गई इसका जिक्र भी होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चार जज, जस्टिस चेलामेश्वरम, रंजन गोगोई, मदन लोकुर और कुरियन जोसेफ ने बीते दिनों शीर्ष अदालत में केस दिए जाने के मामले पर सवाल उठाए थे। जजों ने आरोप लगाया था कि दूरगामी नतीजे वाले मामलों को चीफ जस्टिस ने बिना किसी तार्किक आधार पर 'अपनी पसंद' की बेंचों को आवंटित किया।

No comments:

Post a Comment