उपचुनाव: राजस्थान में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल का कब्जा
राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। वहीं अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता बनर्जी पर अपना भरोसा कायम रखा है। यहां की नवपाड़ा विधानसभा सीट और उलूबेरिया लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने जीत हासिल कर ली है। पांचों सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे।
No comments:
Post a Comment