अरुणा रेड्डी ने इतिहास रचा
महिलाओं के वॉल्ट इवेंट में कांस्य पदक हासिल कर अरुणा बुद्ध रेड्डी ने जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास रच दिया।
उन्होंने तीसरे स्थान के लिए 13.649 औसत अंक अर्जित किए और कांस्य पदक जीता।
यह अरुणा का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था, हालांकि उन्होंने विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में हिस्सा लिया है।
No comments:
Post a Comment