Friday, 2 February 2018

पेट्रोल-डीजल पर घटी एक्साइज ड्यूटी लेकिन नहीं होंगे सस्ते!

पेट्रोल-डीजल पर घटी एक्साइज ड्यूटी लेकिन नहीं होंगे सस्ते!


बजट में मोदी सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। लेकिन इससे पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा। दरअसल इस बार बजट में सरकार ने दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल पर 8 रुपये प्रति लीटर का रोड सेस लागू कर दिया। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस वक्‍त पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मुंबई में पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर गया है। फाइनेंस सेक्रेटरी हसमुख अढिया का कहना है कि भले ही पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी 2 रुपये घटी हो लेकिन व्‍यावहारिक रूप से इनके अंतिम मूल्‍य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जनता के लिहाज से बात करें तो उन्‍हें अभी भी उतनी ही कीमत पर पेट्रोल-डीजल खरीदना होगा, जितनी अभी है।

No comments:

Post a Comment