बजट में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की सैलरी में बंपर बढ़ोत्तरी
इस बार के बजट में वैसे तो घोषणाएं कई हुईं लेकिन एक खास ऐलान था जिसपर सबकी निगाहें टिक गईं। बजट 2018 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों की तनख्वाह में कई गुना बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रपति की सैलरी फिलहाल 1.5 लाख है, जिसे बढ़ा कर 5 लाख रुपये प्रति माह किया गया है। उपराष्ट्रपति की तनख्वाह पहले 1.10 लाख रुपया हुआ करती थी, अब यह 4 लाख रुपए प्रति माह होगी। इसी क्रम में राज्यपालों की सैलरी भी अच्छी-खासी बढ़ाई गई है। अब राज्यपाल हर महीने 3.5 लाख रुपये पाएंगे। बढ़ोतरी का हिसाब लगाएं तो राष्ट्रपति की सैलरी में लगभग 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि इस पर मुहर लगाने के लिए यह प्रस्ताव संसद में भेजा जाएगा। इसी बजट सत्र में इस प्रस्ताव के पारित होने की उम्मीद है। अगर संसद से इसे हरी झंडी मिल जाती है तो फरवरी, 2016 से इसे लागू मानेंगे।
No comments:
Post a Comment