बजट 2018: गरीबों को मिलेगा मुफ्त में घर और एलपीजी कनेक्शन
बजट में मिडिल क्लास और गरीबों के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली चले जाने पर लोग परेशान होते हैं। इस बात को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से 4 करोड़ परिवारों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। वित्तमंत्री ने अपने बजट में आवास को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य 2022 तक हर गरीब को घर देने का लक्ष्य है। बजट पेश करते हुए जेटली ने बताया कि इसके तहत उनकी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में 37 लाख मकान बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नए वित्त वर्ष सरकार ने 2 करोड़ शौचालय बनाने का ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 5 करोड़ गरीब महिलों तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए इस लक्ष्य को बढ़ाकर 8 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
No comments:
Post a Comment