बिहार-यूपी के बाद अब यहां..., SMS से नकल कराते धरे गए 3 टीचर
बिहार और यूपी भले ही बोर्ड परीक्षाओं में नकल के लिए बदनाम हो लेकिन कई और भी राज्य हैं जहां से नकल के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ओड़ीशा के गंजम जिले से तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। वे मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रों को मोबाइल फोन से नकल करा रहे थे।
गिरफ्तार तीनों शिक्षक राम चंद्र पेालाई, हेडमास्टर बंशीधर बिस्वाल और पी नाबा पात्रा भारती विद्यापीठ स्कूल के हैं। ये मैसेज के द्वारा छात्र को नकल करा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 फरवरी को भारती विद्यापीठ जो कि परीक्षा केंद्र है, एक छात्र करीब 20 मिनट देरी से पहुंचा। परीक्षा के दौरान उसके पास से एक फोन बरामद हुआ। थोड़ी देर बाद उस फोन पर कुछ एसएमएस और मिस्ड कॉल आए। जब उसकी जांच की गई तो उसमें कई प्रश्नों के जवाब पाए गए।
No comments:
Post a Comment