JNU में होगी अनुपम खेर की फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ की स्क्रीनिंग
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अब अनुपम खेर की फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ की स्क्रीनिंग होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग को JNU प्रशासन ने इजाजत दे दी है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग को असमंजस था। इसको लेकर तरह-तरह के बयान भी दिए गए थे।
यहां पर याद दिला दें कि चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने सवाल उठाया था कि विश्वविद्यालय कैंपस पर बनी उनकी फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ फिल्म जेएनयू में क्यों नहीं दिखाई जा रही है? उन्होंने कहा था कि फिल्म मेकर जेएनयू से फिल्म की शुरुआत करना चाहते हैं। इस फिल्म में जेएनयू जैसे कैंपस की जिंदगी दिखाने की कोशिश की गई है।
खेर ने कहा था कि फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर लगातार जेएनयू प्रशासन को फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए चिट्ठी लिख रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। इसी अभिव्यक्ति की आजादी की बात जेएनयू के छात्र कर रहे हैं।
इस पर जेएनयू की प्रोफेसर ईरा भास्कर का कहना था कि ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ की जेएनयू की स्क्रीनिंग का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि इस सेमेस्टर में कोई स्लॉट नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि हम अगले सेमेस्टर में इसे दिखाने पर विचार करेंगे, फिर भी पता नहीं क्यों अनुपम खेर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment