भारत माता की जय' नहीं बोलने पर AIMIM विधायक वारिस पठान महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित
नई दिल्ली: मजलिस-इ-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक वारिस पठान को बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया। वारिस को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है। बीजेपी नेता राम कदम का कहना है कि वारिस ने 'भारत माता की जय' बोलने से इंकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें आम राय से इस सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता राम कदम ने वारिस से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था लेकिन वारिस ने इंकार कर दिया था।
गौर हो कि इससे पहले एमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवेसी भारत माता की जय बोलने से इनकार करने को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनका कहना था कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि भारत माता की जय बोलना जरूरी है।
No comments:
Post a Comment