Sunday, 27 March 2016

घायल कर्मियों के इलाज में कोई कोताही नहीं करेगा जेट एयरवेज

घायल कर्मियों के इलाज में कोई कोताही नहीं करेगा जेट एयरवेज

नई दिल्ली। जेट एयरवेज ने कहा है कि वह ब्रसेल्स आतंकी हमले में घायल अपने दोनों कर्मचारियों को सबसे अच्छी चिकित्सा उपलब्ध करवाएगा। जेट एयरवेज के अध्यक्ष नरेश गोयल ने शनिवार को कहा कि हम अपने दोनों घायल सहकर्मियों और उनके परिजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनका अच्छे-से-अच्छा इलाज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शनिवार को ट्विटर के जरिये उन्होंने यह बात कही।

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले में जेट एयरवेज के दो कर्मचारी-निधि चापेकर और अमित मोटवाणी घायल हो गए थे। गोयल ने इस घटना के बाद की स्थिति से निपटने के लिए एयरलाइन के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ब्रसेल्स, भारत, एम्सटर्डम, नेवार्क और कनाडा में तैनात जेट एयरवेज के सभी कर्मचारियों ने संकट से निपटने में उत्कृष्ट सेवा भावना का परिचय दिया।

No comments:

Post a Comment