RBI ने सभी बैंकों को हर तीन महीने पर सेविंग अकाउंट पर ब्याज देने का निर्देश दिया
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को हर तीन महीने में सेविंग अकाउंट में आने वाले ब्याज को जमा करने का निर्देश दिया है। आरबीआई के इस कदम से करोड़ो जमा खाता धारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बैंक हर छह महीने में जमा खातों में ब्याज जमा करते हैं।
आरबीआई ने तीन मार्च को मास्टर सर्कुलर जारी करते हुए बैंकों से कहा कि इस आदेश का पालन तुरंत शुरू हो जाना चाहिए। सभी पीएसयू बैंक इस वक्त जमा खातों पर चार फीसदी ब्याज देते हैं, वहीं निजी बैंक छह फीसदी तक ब्याज देती हैं।
1 अप्रैल, 2010 से बैंक रोजाना आधार पर जमा खातों में इंटरेस्ट रेट तय करते हैं। 2011 में आरबीआई ने व्यवसायिक बैंकों को जमा खातों पर ब्याज दर तय करने की आजादी दी थी। इसके अलावा एक लाख से ऊपर के जमा पर यूनीफॉर्म रेट लेने को कहा है।
इससे ज्यादा की जमा रकम पर बैंक अपने हिसाब से ब्याज दर तय कर सकते हैं। आरबीआई के इस कदम से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो बहुत कम समय के लिए बैंक में अपना पैसा रखते है। इससे बैंकों पर 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment