Saturday, 19 March 2016

करण जौहर की 'शुद्धि' पर बोले वरुण, हो सकते हैं अगले प्रोजेक्ट का भी हिस्सा

करण जौहर की 'शुद्धि' पर बोले वरुण, हो सकते हैं अगले प्रोजेक्ट का भी हिस्सा

मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। अब वो अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वरुण धवन बतौर हीरो नजर आएंगे। वरुण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की जानकारी देते जानिए क्या कहा।

वरुण ने कहा,'शुद्धि' पर फिलहाल काम शुरू नहीं हो रहा है, लेकिन मैं करण के एक दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहा हूं। इसकी अनाउंसमेंट जल्द ही होगी।'

आपको बता दें कि करण की फिल्म 'शुद्धि' भगवान शिव पर आधारित है, जिसमें वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। हालांकि फिल्म का काम फिलहाल होल्ड पर चला गया है, जैसा की वरुण ने जानकारी दी है। अब वरुण, धर्मा प्रोडक्शन के साथ करण की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम क्या होगा। उनके साथ कौन ही हिरोइन होगी इन सभी बातों का फिलहाल उन्होंने खुलासा नहीं किया है। खैर, इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'ढिशुम' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में चर्चा थी कि वरुण फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' के सीक्वल 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा 'जुड़वा' के सीक्वल में भी वो सलमान की जगह ले रहे हैं। इन सभी सवालों पर फिलहाल वरुण ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment