पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
कराची। पाकिस्तान ने 86 और भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया है। एक माह के भीतर यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को छोड़ा है। मछुआरों को जल सीमा उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कराची की मलिर जेल के अधीक्षक राजा मुमताज ने बताया कि 86 मछुआरों को रिहा किया गया है। इन्हें ट्रेन से लाहौर ले जाया जाएगा और वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इस महीने यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान सरकार ने सद्भावना दिखाते हुए भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। छह मार्च को भी 86 मछुआरों और एक नागरिक कैदी को छोड़ा गया था।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस समय पाकिस्तान की जेलों में 363 भारतीय मछुआरे कैद हैं। उल्लेखनीय है कि अरब सागर में सीमा की स्पष्टता नहीं होने की वजह से दोनों देश अक्सर ही एक-दूसरे के मछुआरों को सीमा उल्लंघन में गिरफ्तार कर लेते हैं।
No comments:
Post a Comment