अक्षय उर्जा के लिए भारत वैश्विक बदलाव का एजेंट साबित हो सकता है: अमेरिका
वॉशिंगटन: भारत ने 2022 1,75,000 मेगावाट स्वच्छ उर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारत अक्षय उर्जा क्षेत्र में शेष दुनिया के लिए बदलाव का एजेंट साबित हो सकता है। हालांकि, यह बदलाव की प्रक्रिया काफी कठिन होगी।
अमेरिका की उर्जा बदलाव पर उप सहायक मंत्री मिलेनी नाकागावा ने कहा, ‘भारत वास्तव में शेष दुनिया के लिए अक्षय उर्जा क्षेत्र में बदलाव का एजेंट साबित हो सकता है, बशर्ते वे सही कदम उठाएं। ऐसे में उनके सही दिशा में बढने में हमारा निहित स्वार्थ है।’ भारत सड़क से बंदरगाह तक बुनियादी ढांचे के निर्माण की 1,000 अरब डॉलर की परियोजना को आगे बढ़ा रहा है। अमेरिकी मंत्री का मानना है कि यह शेष दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को 1,75,000 मेगावाट के लक्ष्य को पाने के लिए 100 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। इसमें से 70 अरब डॉलर ऋण से आएगा। यह लक्ष्य सिर्फ सार्वजनिक धन से हासिल नहीं किया जा सकता। इसमें निजी निवेश आकर्षित करने के लिए आवश्यक सुधारों की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment