MP: 22 टीमों ने काटे 3600 बिजली कनेक्शन, बिल जमा करवाने दौड़े लोग
कटनी। विद्युत वितरण कपंनी द्वारा शहर में 22 टीमों द्वारा राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा इस माह अब तक 3600 उपभोक्ताओं के घरों से बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
त्योहार हुआ फीका विद्युत कंपनी का वसूली अभियान होली पर भी जारी रहा। विभाग की टीम ने त्योहार के दो दिनों में शहर में करीब 310 बिजली कनेक्शन काटे। इससे एक ओर जहां उपभोक्ताओं को त्योहार के ऐन वक्त कनेक्शन कटने से परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई उपभोक्ताओं ने तुरंत बिल जमा कराया।
रोज काट रहे 400 कनेक्शन शहर विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता अजीत सिंह बघेल ने बताया कि प्रतिदिन शहरी क्षेत्र में 22 टीमों द्वारा विद्युत बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 400 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह में अब तक करीब 3600 कनेक्शन विद्युत पोल एवं कट-आउट से काटे गए हैं।
No comments:
Post a Comment